18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में प्रिया इंडस्ट्री में लगी आग, जामुल थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में प्रिया इंडस्ट्री में लगी आग, जामुल थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

Priya Industry Fire: भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में जामुल थाना क्षेत्र स्थित प्रिया इंडस्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारण और नुकसान की जानकारी का इंतजार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 18 Nov 2026, 2:52 PM IST

Industrial Area Fire

भिलाई की प्रिया इंडस्ट्री में लगी आग (Photo Source- Patrika)

Industrial Area Fire: भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र स्थित प्रिया इंडस्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। उद्योग में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्रिया इंडस्ट्री में कैसे लगी आग?

मिली जानकारी के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र में स्थित प्रिया इंडस्ट्री में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र में हलचल बढ़ गई। फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आग से उद्योग को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

जांच के बाद सामने आएगी आग की वजह

औद्योगिक इकाई में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट, मशीनरी में खराबी या कोई अन्य कारण है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।