16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह-सुबह ATM में घुसा चोर, कैश नहीं निकाल पाया तो मशीन में की तोड़फोड़, भिलाई का मामला

ATM Theft Attempt: भिलाई में अज्ञात चोर ने सेंट्रल बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए नकदी चोरी करने की कोशिश की। कैश निकालने में नाकाम रहने पर आरोपी ने मशीन के निचले हिस्से को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Nov 2026, 2:00 PM IST

Central Bank ATM

ATM में घुसा चोर (फोटो सोर्स- AI)

Chhattisgarh Crime News: भिलाई के राधिका नगर स्थित नंद गोपाल अस्पताल के पास सेंट्रल बैंक के एटीएम में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने एटीएम मशीन के निचले हिस्से (लोअर हुड) को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। कैश नहीं निकाल पाने पर आरोपी ने मशीन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना 15 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के पदुम नगर मानसरोवर कॉलोनी निवासी उत्तम कुमार खा ट्रांजैक्शन सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीएसआई) कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनके जिम्मे दुर्ग जिले में सेंट्रल बैंक और एसबीआई के एटीएम की देखरेख और कैश लोडिंग का काम है।

15 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एटीएम में अनधिकृत प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने और मशीन को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

छठ मनाने गए शिक्षक और कारोबारी के घर चोरी

इधर, अंबिकापुर के गोधनपुर इलाके में रविवार शाम चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने एक शिक्षक और उनके पड़ोस में रहने वाले कारोबारी के घर को निशाना बनाया। दोनों परिवार छठ पर्व मनाने घुंघुट्टा डैम गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

शाम करीब 7 बजे जब परिवार घर लौटे तो मुख्य दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों में रखी अलमारियां भी टूटी हुई थीं। जांच करने पर उनमें रखे जेवर और नकदी गायब मिले। दोनों परिवारों के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।