20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / UP Election 2027: छत्तीसगढ़ के नेताओं की यूपी में लगेगी ड्यूटी, CM साय बोले- पार्टी का आदेश जरूर मानेंगे

UP Election 2027: छत्तीसगढ़ के नेताओं की यूपी में लगेगी ड्यूटी, CM साय बोले- पार्टी का आदेश जरूर मानेंगे

CM Sai Delhi Visit: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि पार्टी का आदेश मिलने पर वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 20 Nov 2026, 2:30 PM IST

UP Election 2027

UP Election 2027: छत्तीसगढ़ के नेताओं की यूपी में लगेगी ड्यूटी(photo-AI)

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। चुनावी तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी लगाई जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अलग-अलग राज्यों में चुनाव के दौरान दूसरे प्रदेशों के नेता और कार्यकर्ता सहयोग के लिए जाते हैं। पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार वे भी चुनावी जिम्मेदारी निभाने के लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने दौरे और उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर बात की।

Chhattisgarh BJP Leaders: भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रस्तुति

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सभी राज्यों को अपने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए है। इस अवसर पर प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए हैं। इन स्टॉल के माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों, योजनाओं और विशेषताओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाएंगे।

यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की लगेगी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के दौरान दूसरे राज्यों के कार्यकर्ता भी सहयोग करने पहुंचते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में चुनाव होते हैं, तब पड़ोसी राज्यों के नेता और कार्यकर्ता भी यहां आकर पार्टी के लिए काम करते हैं। इसी तरह अब उत्तर प्रदेश में चुनाव होने हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं।

पार्टी का आदेश होगा तो चुनावी जिम्मेदारी निभाएंगे CM साय

मुख्यमंत्री साय से जब पूछा गया कि क्या वे भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार या संगठन से जुड़ी जिम्मेदारी निभाने जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार काम करेंगे। यदि पार्टी उन्हें चुनावी जिम्मेदारी देती है तो वे उसका पालन करेंगे।

सीएम के इस बयान से साफ है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका पार्टी के निर्देशों के अनुसार तय होगी। फिलहाल मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम पर केंद्रित है।