CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! 337 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Chhattisgarh Police Transfer: दुर्ग जिले में 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल ने ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल!(photo-patrika)
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में एक साथ 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। जारी सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
Chhattisgarh Police Transfer: ASI से आरक्षक तक बदले गए
जारी तबादला सूची के अनुसार, कुल 337 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें 3 सहायक उपनिरीक्षक (ASI), 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षक शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया गया है।
तबादला सूची एसएसपी विजय अग्रवाल की ओर से जारी की गई है। इस आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी। तबादले से जुड़ी विस्तृत जानकारी आदेश की सूची में देखी जा सकती है।