31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Durg News: दुर्ग में कपड़ा बदलवाने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, गले की चेन और पत्नी का मंगलसूत्र टूटा

Durg Trade Center: दुर्ग में पैंट का रंग निकलने की शिकायत पर कपड़ा दुकान के मैनेजर और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। ग्राहक ने मैनेजर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 31 Oct 2026, 2:07 PM IST

Durg News

Durg News: दुर्ग में कपड़ा बदलवाने पहुंचे ग्राहक से मारपीट(photo-patrika)

Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कपड़े का रंग निकलने की शिकायत को लेकर कपड़ा दुकान के मैनेजर और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान मैनेजर ने ग्राहक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंची ग्राहक की पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई, जिससे उसका सोने का मंगलसूत्र टूट गया। मारपीट के दौरान ग्राहक की सोने की चेन भी टूट गई। मामले में राजनांदगांव निवासी ज्वेलर्स कारोबारी भूपेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस से शिकायत की है।

Durg Customer Assault Case: एक अक्टूबर को दुकान से खरीदे थे कपड़े

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, भूपेन्द्र जैन ने एक अक्टूबर 2026 को दुर्ग के पुलगांव-पोटिया रोड स्थित दुर्ग ट्रेड सेंटर के बी-1 मेंस फैशन से कपड़े खरीदे थे। चार अक्टूबर को कपड़े मिलने के बाद उन्होंने नीले रंग की पैंट पहनी। इस दौरान पैंट का रंग निकलकर उनके सफेद अंडरवियर पर लग गया, जिससे वह खराब हो गया।

मैनेजर ने कपड़ा बदलवाने का दिया था आश्वासन

पैंट का रंग निकलने की शिकायत लेकर भूपेन्द्र पांच अक्टूबर को दुकान पहुंचे और मैनेजर-कर्मचारी विजय बैद को पैंट वापस कर दी। शिकायत के अनुसार, विजय ने दो-तीन दिन में कंपनी भेजकर कपड़ा बदलवाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। इस पर भूपेन्द्र 15 से 22 अक्टूबर के बीच दोबारा दुकान पहुंचे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

24 अक्टूबर को दुकान में हुआ विवाद

भूपेन्द्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर को फोन पर विजय बैद से कपड़े के संबंध में बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी भूमिका जैन के साथ दुकान पहुंचे। यहां कपड़े को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विजय बैद ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी का मंगलसूत्र टूटा

भूपेन्द्र ने शिकायत में बताया कि मारपीट के दौरान उनके दाहिने पैर और सीने में चोट आई। उनके गले में पहनी सोने की चेन भी टूट गई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भूमिका जैन के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे उनका सोने का मंगलसूत्र टूट गया।

30 अक्टूबर को पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद भूपेन्द्र जैन ने 30 अक्टूबर को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट और धमकी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।