7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्राओं के सामने अजीब गाने पर Instagram Reel बनाना पड़ा भारी, रायगढ़ पुलिस ने युवक को बुलाकर समझाया

रायगढ़ के धरमजयगढ़ में छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर Instagram Reel बनाने वाले युवक को पुलिस ने तलब किया। पूछताछ के बाद युवक ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही।
2 min read
Google source verification
Social Media Misuse

Social Media Misuse: पुलिस ने युवक को बुलाकर समझाया(photo-patrika)

Social Media Misuse: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाकर उसे Instagram पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो बनाने वाले युवक को तलब कर पूछताछ की। पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने की बात कही।

Social Media: Instagram पर वीडियो पोस्ट करने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान युवक ने उनके सामने अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने Instagram अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया और युवक को पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाया।

Instagram ID के आधार पर युवक से पूछताछ

धरमजयगढ़ पुलिस ने Instagram ID के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान जयदेव मंडल (25 वर्ष), पिता समरेत मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी के रूप में की। पुलिस ने उसे बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने मोबाइल से उक्त वीडियो बनाए जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने मांगी माफी

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग को लेकर समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने की बात कही।

सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग की दी सलाह

एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए।

सोशल मीडिया पर पुलिस की लगातार नजर

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अशोभनीय या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करने और किसी भी व्यक्ति की गरिमा या निजता को प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित नहीं करने की अपील की है।