3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: 4 मौत के बाद एक और बड़ा हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 14 घायल, 7 की हालत नाजुक

Bus-Truck Accident: 4 मौत के बाद अब एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 14 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
Road Accident

एक्सीडेंट (File Photo)

Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। राजनांदगांव जिले में चार लोगों की मौत के बाद अब रायगढ़ जिले में एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। इनमें 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेजपुर के पास बस और ट्रक में जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, द्विवेदी यात्री बस नारायणपुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के तेजपुर के पास बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

14 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल 14 यात्रियों में से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य 7 घायलों का धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

राजनांदगांव में चार लोगों ने गवाई जान

राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र अंतर्गत शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग में स्कॉर्पियो और मोटर साइकिल के बीच भीषण हो गई। इस हादसे में घटना स्थाल पर ही एक युवक और एक युवती की मृत्यु हो गई। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वही स्कॉर्पियो में सवार भोलापुर निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।