25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raigarh Theft: रायगढ़ में अलमारी से 10 लाख कैश गायब, दोस्त की गिफ्ट वाली महंगी स्कॉच भी नहीं छोड़ी

Raigarh Crime News: रायगढ़ की वृंदावन कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर चोर 10 लाख रुपए कैश और महंगी स्कॉच की बोतल ले गया। नकाबपोश आरोपी CCTV में कैद हुआ, पुलिस जांच में जुटी है।
3 min read
Google source verification
Raigarh Theft

10 लाख नकद के साथ महंगी स्कॉच भी चोरी (photo source- Patrika)

Raigarh Theft: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चोरी की एक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में एक ठेकेदार के सूने घर को चोर ने निशाना बनाया। अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में रखी दोस्त की ओर से गिफ्ट की गई महंगी स्कॉच की बोतल भी अपने साथ ले गया। घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब घर के रसोइए ने मकान मालिक को फोन कर ताला टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक घर पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी और महंगी स्कॉच की बोतल गायब मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Chhattisgarh Police: दो दिन से सूना था घर

जानकारी के मुताबिक ढिमरापुर स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी आनंद कुमार सिंघानिया एनटीपीसी लारा प्लांट में कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करते हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से झारसुगुड़ा गए थे। दोनों करीब दो दिन तक घर से बाहर रहे। इसी दौरान घर की देखरेख करने वाला केयरटेकर भी वहां मौजूद नहीं था। मंगलवार सुबह जब रसोइया घर पहुंचा तो उसने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। उसने तत्काल इसकी जानकारी आनंद कुमार सिंघानिया को दी।

घर पहुंचने पर सामने आया चोरी का मामला

जानकारी मिलने के बाद आनंद कुमार सिंघानिया तुरंत घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखी करीब 10 लाख रुपए की नकदी गायब थी। इसके अलावा घर में रखी एक महंगी स्कॉच की बोतल भी नहीं मिली। यह बोतल उन्हें उनके एक दोस्त ने गिफ्ट की थी। चोरी की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले की जांच की जा रही है। चोरी गई रकम और अन्य सामान की वास्तविक स्थिति भी जांच के दौरान स्पष्ट की जा रही है।

CCTV में नजर आया नकाबपोश चोर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है, जिसने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

केयरटेकर भी घर पर नहीं था

मकान मालिक आनंद कुमार सिंघानिया ने बताया कि जिस दिन वह पत्नी के साथ झारसुगुड़ा के लिए निकले थे, उसी दौरान घर का केयरटेकर भी वहां से चला गया था। वह मंगलवार को वापस आया। इसी दौरान घर बंद रहा। मंगलवार सुबह रसोइए को ताला टूटा मिला और उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। घर पहुंचने के बाद अलमारी से नकदी और स्कॉच की बोतल गायब मिली।

Raigarh Crime News: पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा घटनास्थल से मिले संभावित सुरागों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चोरी में किसी परिचित या घर की गतिविधियों से वाकिफ व्यक्ति की भूमिका है या नहीं, इस एंगल से भी जांच की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद चोरी की रकम और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। रायगढ़ में सूने घर से 10 लाख रुपए नकद चोरी होने की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस की नजर CCTV फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों पर है, जिनके आधार पर नकाबपोश चोर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।