12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhilai News: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhilai News: नौकरी लगाने का उसे झांसा दिया गया। मंत्रालय में नौकरी न लगाने पर रविकांत को एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Mar 02, 2026

Bhilai News: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhilai News: पद्मनाभपुर पुलिस ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविकांत की शिकायत पर 28 फरवरी को एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। अब प्रशांत कुमार देशमुख (49) निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर धारा 420, 467, 468, 120(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशांत प्रकरण का सह-आरोपी है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

पुलिस के मुताबिक रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगाने का उसे झांसा दिया गया। मंत्रालय में नौकरी न लगाने पर रविकांत को एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया गया।

आरोपियों ने किस्तों में 10 लाख रुपए प्राप्त कर फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा। पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र (ई-मेल प्रिंट कॉपी) और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (मोबाइल व संबंधित दस्तावेज) जब्त किया है।