
900 पुलिस जवान तैनात, 30 बाज बाइक टीम सड़कों पर(Photo-AI
CG Holi Alert: छत्तीसगढ़ के भिलाईनगर जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए दुर्ग जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। करीब 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ शहर और नगर के अंदरूनी इलाकों, गलियों और बस्तियों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए 30 ‘बाज’ मोटरसाइकिल पार्टियों का गठन किया गया है, जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।
डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंग-गुलाल का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को 10 अनुविभागों में विभाजित किया गया है। सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
जिले में 139 महत्वपूर्ण स्थानों पर फिक्स प्वाइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं 25 स्थानों पर नाकाबंदी चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
पूरे जिले में 73 पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जो लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। वहीं ‘बाज’ मोटरसाइकिल पार्टियां शहर के अंदरूनी क्षेत्रों, चौक-चौराहों और संकरी गलियों में भी नियमित बाइक पेट्रोलिंग कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखेंगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
02 Mar 2026 01:35 pm
Published on:
02 Mar 2026 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
