28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल बाद मिली राहत! BSP के 110 HSLT ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी…

BSP HSLT Workers Pension: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कार्यरत रहे एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की लंबे समय से लंबित पेंशन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
10 साल बाद मिली राहत! BSP के 110 HSLT ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी...(photo-AI)

10 साल बाद मिली राहत! BSP के 110 HSLT ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी...(photo-AI)

BSP HSLT Workers Pension: छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कार्यरत रहे एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की लंबे समय से लंबित पेंशन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के प्रयासों से 250 में से 110 सेवानिवृत्त श्रमिकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पात्र श्रमिकों को 2700 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने लगी है और लगभग 1.70 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई है। पेंशन प्रारंभ होने पर सेवानिवृत्त श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया।

BSP HSLT Workers Pension: 10 वर्षों से लंबित थी पेंशन

एचएसएलटी ठेका श्रमिक पिछले 40 वर्षों से संयंत्र में साफ-सफाई एवं उत्पादन कार्य में योगदान दे रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनकी पेंशन ईपीएफ केवाईसी लंबित रहने के कारण अटकी हुई थी। करीब एक दशक से श्रमिक पेंशन के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

इस संबंध में श्रमिकों ने स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू से संपर्क किया। पिछले दो वर्षों में लगातार प्रयास किए गए। उच्च प्रबंधन, सीएलसी ठेका प्रकोष्ठ, वित्त विभाग और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन रायपुर के सहयोग से 110 श्रमिकों की पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।

शेष श्रमिकों की प्रक्रिया जारी

यूनियन के अनुसार, शेष श्रमिकों की पेंशन प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही उन्हें भी लाभ मिलने की उम्मीद है। पेंशन शुरू होने से सेवानिवृत्त श्रमिकों को आर्थिक संबल मिला है और वर्षों से चली आ रही प्रतीक्षा अब समाप्त होती नजर आ रही है।