
दुर्ग में देश का पहला ‘साथी बाजार’ 60 करोड़ से संवरेगी किसानों की तकदीर ( Photo - Patrika )
CG News: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में जिले ने नई पहल की है। भिलाई के रूआबांधा स्थित बीज निगम प्रक्षेत्र में देश के पहले ‘साथी बाजार’ के निर्माण का कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन शुक्रवार को किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी मौजूद रहे।
मंत्री नेताम ने इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि ‘साथी बाजार’ से युवा तकनीकी नवाचार के साथ कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। 60 करोड़ से बनने वाले इस बाजार में कृषक समूहों और एफपीओ को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को बेचने के लिए मंडी व सुपर बाजार मिलेगा। 5,000 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, एग्रीमॉल, कृषक सहायता केंद्र और आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी।
परियोजना के तहत सेरीक्रॉफ्ट फाउंडेशन (कोसा उत्पादन), कवरक्रॉफ्ट इंश्योरेंस (बीमा सुरक्षा), छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (ग्रामीण तकनीक व प्रशिक्षण) और श्री बलराम कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी (नेपियर घास, बायोगैस, पैलेट निर्माण) के साथ चार एमओयू किए गए।
डिसीजन मेकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, लीडरशिप क्वालिटी और बिजनेस में एआई की उपयोगिता पर एटी ज्वेलर्स के डायरेक्टर निकेश बराड़िया की राय।
Updated on:
22 Feb 2026 02:09 pm
Published on:
22 Feb 2026 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
