
फाइल फोटो-पत्रिका
Crime News: महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण व पूछताछ के आधार पर आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा देवार, 22 साल, निवासी राम नगर बजरंग चौक वार्ड 7, कुम्हारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने व विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। महिला की पहचान अभी नहीं हुई है।
कुम्हारी थाना क्षेत्र में केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में 17 जनवरी को एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल मर्ग कायम कर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, पंचनामा कार्रवाई व आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, इसमें मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होना प्रमाणित हुआ।
पीएम रिपोर्ट के आधार पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। महिला की पहचान व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र के अलग-अलग गली-मोहल्लों व आस-पास के गांवों व संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया। 1,000 से अधिक व्यक्ति यों से पूछताछ
की गई।
घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के 100 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच दल ने प्रतिदिन सुबह 5 बजे से लेकर देर रात तक व आवश्यकता अनुसार 24 घंटे के क्रम में सतत पूछताछ, फील्ड वेरिफिकेशन व तकनीकी समंवय की कार्रवाई की गई। गुमशुदगी संबंधी रिकॉर्ड का जिला व अंतरजिला स्तर पर मिलान कराया गया।
Published on:
02 Mar 2026 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
