5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Soma Dewangan Arrest: रायपुर में एंकर सोमा देवांगन पर पुलिस का एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Meenal Choubey Video Case: रायपुर महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। उद्योग भवन के सामने कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Soma Dewangan Arrest

Soma Dewangan Arrest: रायपुर में एंकर सोमा देवांगन पर पुलिस का एक्शन(photo-patrika)

Soma Dewangan Arrest: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इसके बाद पुलिस उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।

यह मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है। आरोप है कि वीडियो में रायपुर महापौर मीनल चौबे को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत कर वीडियो के निर्माण और प्रसारण से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी।

Soma Dewangan Police Custody: फेसबुक पर वीडियो प्रसारित करने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोमा देवांगन ने फेसबुक के साथ एक पोर्टल और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए संबंधित वीडियो प्रसारित किया। शिकायत के मुताबिक, वीडियो में एक युवक द्वारा महापौर मीनल चौबे को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो में महिलाओं के प्रति भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और कथित आपत्तिजनक हिस्सों को हटाए बिना ही इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसी आधार पर पुलिस से वीडियो और उससे जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच करने की मांग की गई।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग

शिकायत में पुलिस से वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाने के साथ ही इसे तैयार करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भूमिका की जांच करने का आग्रह किया गया था। इसके लिए वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग की गई।

शिकायतकर्ता का कहना था कि किसी महिला जनप्रतिनिधि के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का सार्वजनिक प्रसारण उनकी गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। साथ ही ऐसी सामग्री से महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाने की आशंका भी जताई गई थी।

उद्योग भवन के सामने पुलिस ने की कार्रवाई

मामले में अब पुलिस ने एंकर सोमा देवांगन के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की जांच में वीडियो के मूल स्रोत, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित करने वाले लोगों तथा पूरे घटनाक्रम में उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित वीडियो को किसने तैयार किया, उसका मूल स्रोत क्या था और उसे सोशल मीडिया पर किस-किस माध्यम से प्रसारित किया गया। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।