Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर के व्यस्त इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुए को देखे जाने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसे वन विभाग ने हटाया। अधिकारियों ने लोगों से तेंदुए के करीब नहीं जाने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है