21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Cyclone Akvan: अकवान प्रभावित किसानों को 65100 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग

Cyclone Akvan: अकवान प्रभावित किसानों को 65100 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि तीन चक्रवात आए, तीन बार बारिश हुई, लेकिन सरकार के पास फसल नुकसान का कोई ठोस आकलन नहीं है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 22 Nov 2026, 2:26 AM IST

Cyclone Akvan

Cyclone Akvan: कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह फसल नुकसान का आकलन नहीं करवा रही है। पिछले 24 दिनों में अकवान सहित तीन चक्रवात आए, तीन बार बारिश हुई, लेकिन सरकार के पास फसल नुकसान का कोई ठोस आकलन नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1 लाख 12 हजार किसान फसल नुकसान को लेकर आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता में अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को प्रति एकड़ 65100 रुपए मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति की गणना 21 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज ने धान खरीदी की अवधि 15 दिन बढ़ाने और जिन किसानों के तीन दिन से टोकन कटे होने के बावजूद खरीदी नहीं हो सकी, उनके टोकन दोबारा जारी करने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमा कंपनियां फसल के नुकसान का मुआवजा नहीं दे रही हैं।

बैज ने कहा कि 38 दिनों से पटवारी हड़ताल पर बैठे हैं। पटवारी ही खेतों की गिरदावरी और फसल नुकसान के आकलन का काम करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर किसानों की फसलों का आकलन कौन करेगा? क्या सरकार मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र या झारखंड से पटवारी बुलाकर फसलों का आकलन कराएगी.? उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल पटवारी संघ से बातचीत कर हड़ताल समाप्त कराए और किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कराकर उचित क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करें।

#में अब तक