13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Life Certificate: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

Digital Life Certificate: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत। अब डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से मोबाइल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 13 Nov 2026, 3:04 PM IST

Digital Life Certificate News

नवंबर माह में घर बैठे डिजिटल तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र तैयार कराते वरिष्ठ नागरिक। ( फोटो: Gemini AI)

Life Certificate: उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है।

घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सरलइस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशनर बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी पहचान का सत्यापन कर जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। इससे विशेष रूप से बुजुर्ग और ऐसे पेंशनरों को काफी सुविधा मिलेगी, जिन्हें शारीरिक परेशानी या अन्य कारणों से बैंक अथवा संबंधित कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई होती है।