script10 महीने में छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज : विभा | 442 molestation cases and 891 rape cases registered in 10 months: Vibh | Patrika News
रायपुर

10 महीने में छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज : विभा

बलौदा बाजार में प्रदेश भर में महिलाओं के पर हो रहे रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंसस की।

रायपुरDec 15, 2019 / 12:18 am

dharmendra ghidode

10 महीने में छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज : विभा

10 महीने में छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज : विभा

बलौदाबाजार. भाजपा कार्यालय बलौदा बाजार में प्रदेश भर में महिलाओं के पर हो रहे रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंसस की। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विभा अवस्थी ने सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार में लॉ एंड आर्डर पर प्रशासन व सरकार का नियंत्रण नहीं है, जिससे प्रदेश में 1 जनवरी से लेकर 30 अक्टूबर तक छेड़छाड़ के 442 और बलात्कार के 891 मामले दर्ज हुए हैं जो शर्मनाक है।
इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर में ही 210 मामले पंजीबद्ध है जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहें हैं। इसके अलावा कन्या शक्ति संयोजिका कृतिका जैन ने कहा कि प्रदेश में आज डर का माहौल बना हुआ है महिलाएं शाम के बाद घर से निकलने में कतरा रही हैं। साथ ही प्रदेश में अन्य प्रदेशों के अपेक्षा महिलाओं के पर घटनाओं में कांग्रेस सरकार के सुस्त प्रणाली से निरंतर घटनाएं बढ़ रही है। जिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं दिख रहा है। भाजपा कन्या शक्ति संयोजिका की वंदना सिन्हा ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सरकार की नीति को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बलौदा बाजार जिले के सरसींवा में हाल ही में 2 छात्राओं को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है, लेकिन पीडि़ता के परिजनों की सुनवाई तत्काल नहीं हुई, जब घटना घटित हुई तब पुलिस हरकत में आई, जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का पुलिस पर कोई लगाम नहीं है। जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।
महिला मोर्चा के सदस्य करेंगे प्रदर्शन
सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर विभा अवस्थी ने कहा कि जल्द ही सरकार यदि महिलाओं पर हो रहे शोषण के प्रति ध्यान नहीं दी तो महिला और युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अजय राव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र टिकरिहा, भाजपा नेता टेसूलाल धुरंधर, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मारकंडे, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अधिवक्ता धनंजय साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष नीलम सोनी, भाजपा नेता मणीकांत मिश्रा, मीडिया प्रभारी रितेश श्रीवास्तव सहित सभी नेताओं ने उक्त घटनाक्रम की कठोर शब्दों मे निंदा की एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग प्रदेश सरकार से की एवं पीडि़ता को न्याय मिले इसके लिए गुहार लगाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो