रायपुर

ट्रक की सर्विसिंग नहीं होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने शोरूम में घुसकर मालिक को पीटा

– नाराज ट्रांसपोर्टरों ने सर्विसिंग शोरूम में घुसकर मालिक की जमकर पिटाई की- शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की, आधा दर्जन के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुरOct 21, 2020 / 06:55 pm

Ashish Gupta

महिला आयोग में सुनवाई के दौरान पीड़ित से उलझे डॉक्टर की बंद कमरे में पिटाई, अध्यक्ष के पीए के खिलाफ अपराध दर्ज

रायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रक की सर्विसिंग नहीं करने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने सर्विसिंग शोरूम में घुसकर मालिक की जमकर पिटाई की। और जमकर तोडफ़ोड़ भी किया। करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने आधा दर्जन ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक टाटीबंध स्थित भारतबेंज शोरूम में भिलाई निवासी त्रिलोक सिंह चुहल ने अपनी 14 पहिया ट्रक को सर्विसिंग के लिए मंगलवार को दिया था। ट्रक की सर्विसिंग नहीं हुई थी। बुधवार को त्रिलोक ने शोरूम में कॉल किया। कर्मचारियों ने ट्रक की सर्विसिंग शुरू होने की जानकारी दी। इसके बाद त्रिलोक शोरूम पहुंच गए। शोरूम में उनकी ट्रक की सर्विसिंग नहीं हो रही थी, बल्कि किसी दूसरे ट्रक की सर्विसिंग की जा रही थी।

रेलवे के पुराने दिन लौटे, अब नवंबर तक पीक यात्री सीजन, टिकट काउंटरों पर भीड़

इस पर त्रिलोक ने मैकेनिकों से ट्रक की सर्विसिंग करने के लिए कहा, तो उन्होंने पहले दूसरे ट्रक की सर्विसिंग करने की जानकारी दी। इससे वह नाराज हो गया और जनरल मैनेजर के पास पहुंच गया। पहले अपने ट्रक की सर्विसिंग कराने की मांग करने लगा। मैनेजर ने भी उन्हें पहले दूसरे ट्रक की सर्विसिंग कराने की जानकारी दी। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज शुरू हो गई। मारपीट की नौबत पहुंच गई। शोरूम संचालक आशीष केडिया भी आ गए। इसके बाद भी विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद त्रिलोक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।
कुछ ही देर में टाटीबंध के ट्रांसपोर्टर बड़ी संख्या में एकत्र होकर शोरूम पहुंचे और जमकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। विरोध करने वाले कर्मचारियों की पिटाई भी की। इस बीच संचालक आशीष केडिया के केबिन में घुसकर ट्रांसपोर्टरों ने उन्हें पीटा। उनके पेट में कांच के ग्लास से हमला किया, जिससे खून बहने लगे।

ठगी के शिकार के पास आ रहे ‘अंबानी’ के फोन, कहा- 55 हजार जमा करो वापस मिल जाएंगे 65 लाख

जवाब में शोरूम के कर्मचारियों ने भी मारपीट की। ट्रांसपोर्टरों की संख्या अधिक होने के कारण वे कर्मचारियों पर भारी पड़े। जमकर तोडफ़ोड़ भी किया गया। इसकी सूचना मिलने पर आमानाका पुलिस पहुंची। इसके बाद ट्रांसपोर्टर शोरूम से बाहर निकले।
पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर त्रिलोक सिंह, मजिंदर सिंह, सुखचैन सिंह, कुलदीप सिंह, जोधा के खिलाफ बलावा सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर दूसरे पक्ष की ओर से देर शाम तक शोरूम के कर्मचारी व संचालकों के खिलाफ शिकायत नहीं की गई थी।

Hindi News / Raipur / ट्रक की सर्विसिंग नहीं होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों ने शोरूम में घुसकर मालिक को पीटा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.