scriptअटल विकास यात्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को जांजगीर की आमसभा में शामिल होने आयेंगे | Atal Vikas Yatra 2018: PM Narendra will join yatra in CG on 22 Sep | Patrika News
रायपुर

अटल विकास यात्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को जांजगीर की आमसभा में शामिल होने आयेंगे

अटल विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

रायपुरSep 04, 2018 / 12:20 pm

चंदू निर्मलकर

Modi And Amit Shah

Modi And Amit Shah BJP Meeting

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की विकास यात्रा के दूसरे चरण को अटल विकास यात्रा नाम दिया गया है। पांच सितंबर से अटल विकास यात्रा राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा-अचर्ना के बाद शुरू होगी। अटल विकास यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। अटल विकास यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को जांजगीर की आमसभा में शामिल होने छत्तीसगढ़ आएंगे।
READ MORE: नहीं बनी रायपुर में बात, डॉ. ने बताया 8 लाख का खर्च, सन्नी को अभी भी मदद की दरकार

सीएम डॉ. रमन सिंह ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने 22 सितंबर को जांजगीर में आमसभा के लिए सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अटल विकास यात्रा पांच सितंबर से पांच अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान लगभग छह हजार किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। अटल विकास यात्रा राज्य की 62 से अधिक विधानसभाओं में जाएगी। 42 आम सभा व 38 स्वागत सभा व रोड शो आदि का आयोजन होगा। सीएम डॉ. सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा, नीतिन गडकरी समेत कुछ और केंद्रीय मंत्री भी विकास यात्रा में शामिल होंगे.
READ MORE: प्रदेश कांग्रेस में अफसरों की एंट्री से बिगड़ रहा पुराने दावेदारों का गणित

बता दें कि विकास यात्रा का पहला चरण 12 मई से दंतेवाड़ा जिले स्थित दंतेश्वरी माता की पूजा-अचर्ना के साथ शुरू हुई थी। पहले चरण में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यात्रा को रवाना किया था। इसके बाद 14 जून को भिलाई में समान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए थे। महीने भर में करीब पांच हजार किमी का सफर तय कर सीएम ने 55 विधानसभाओं का दौरा किया।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विकास यात्रा निकालकर लोगो को ये बताती है उनकी सरकार ने अब तक कितना और क्या विकास किया।वही छत्तीसगढ़ कांग्रेस संकल्प यात्रा निकल रही है।

READ MORE: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन वाले बूथों पर राहुल और अमित शाह की नजर

Home / Raipur / अटल विकास यात्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितंबर को जांजगीर की आमसभा में शामिल होने आयेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो