scriptभाजपा ने भूपेश सरकार से पूछा, वादा करके भी फ्री में वैक्सीन क्यों नहीं लगाई? | BJP asked Bhupesh Baghel Govt, why did not make a vaccine for free | Patrika News
रायपुर

भाजपा ने भूपेश सरकार से पूछा, वादा करके भी फ्री में वैक्सीन क्यों नहीं लगाई?

– प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव पास- प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहला कदम बढ़ाया

रायपुरMar 15, 2021 / 02:53 pm

Ashish Gupta

bjp_leader_vishnu_deo_sai.jpg
रायपुर. प्रदेश भाजपा (BJP Chhattisgarh) ने विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Election 2023) के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया, जिस पर 7 घंटे तक मंथन हुआ। इस प्रस्ताव में प्रदेश की जनता को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन अहम बिंदू है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने विधानसभा में की थी। भाजपा इसे लेकर आने वाले दिनों में सरकार को घेरने की तैयारी में है, क्योंकि यह जनहित का बड़ा मुद्दा है।
कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी मुख्यालय में 3 महीने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिसके केंद्र में बढ़ता अपराध, महिला सुरक्षा, किसान, युवा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे रहे। छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद पहली बार रायपुर आए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने नेताओं को संवेदनशीलता, समर्पण, सेवाभाव और सामूहिकता का पाठ पढ़ाया।

यह भी पढ़ें: अब प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए यात्रियों को देना होगा तीन गुना अधिक दाम

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जनविरोधी सरकार की असफलताओं को जनता के बीच ले जाना, हमारा लक्ष्य है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बैठक में कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तस्करों व माफियाओं की चांदी है, जिन्हें सरकार का पूरा समर्थन है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 26 महिने का वक्त बीत जाने के बाद भी सरकार ने 16 जनहित के कार्य भी नहीं किए। विधानसभा में सरकार के पास सवालों के जवाब नहीं थे। पूरी कांग्रेस की सरकार काल्पनिक और इवेंट मैनेजरों के सहारे चल रही है। बैठक खत्म होने के बाद शिवप्रकाश कोलकाता के लिए रवाना हो गए, तो वहीं पुरंदेश्वरी सोमवार को बेंगलूरु जाएंगी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जरा-सी असावधानी से 9 दिन में 158 लोगों ने गंवाई जान

कार्यकर्ता ही भाग्यविधाता
प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भाजपा का भाग्य हमेशा कार्यकर्ता ही तय करते हैं। कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति ही हैं, जो हमें शक्ति केंद्रों तक मजबूत करता है। इन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ लेकर चलना है।

सीएम के हंटर वाले बयान पर पुरंदेश्वरी का पलटवार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा था कि पुरंदेश्वरी आ रही हैं, तो हंटर चलाएंगी। इस पर पुरंदेश्वरी ने पलटवार करते हुए कहा, ‘भाजपा में लोकतांत्रिक तरीके से सारे काम होते हैं। हंटर की जरुरत नहीं। मैं हंटर चलाने नहीं पार्टी के कामों की समीक्षा करने आती हूं।’

Home / Raipur / भाजपा ने भूपेश सरकार से पूछा, वादा करके भी फ्री में वैक्सीन क्यों नहीं लगाई?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो