scriptभ्रष्टाचार के आरोप में अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, खाद्यान्न की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप | Black Marketing Of FIVE Lakh Food Grains TWO ARRESTED | Patrika News
रायपुर

भ्रष्टाचार के आरोप में अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, खाद्यान्न की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी इलाके में धोखाधड़ी और गबन के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर करीब 5 लाख रुपए के गबन का आरोप है।

रायपुरAug 14, 2022 / 06:15 pm

Mansee Sahu

gi.jpg

जांजगीर-चांपा। गबन और धोखाधड़ी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक महिला शासकीय उचित मूल्य दूकान का संचालन करती हैं वहीं दूसरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष है। पुलिस ने पूर्णिमा महंत और सचिव पार्वती महंत को शिकंजे में ले लिया है। इन आरोपियों पर 5 लाख के गबन का आरोप है।

पूर्णिमा महंत और पार्वती महंत पर खाद्यान्न कोटे में गबन का आरोप है। आरोपियों ने हितग्राहियों के राशन के कोटे में धोखाधड़ी कर 5 लाख 31 हजार रुपए का गबन कर लिया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से दी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 10 अगस्त को खाद्य अधिकारी प्रीति ठाकुर ने पूर्णिमा महंत और पार्वती महंत के खिलाफ नैला चौकी थाना जांजगीर में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420, 409, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया।

जांच में सही पाया गया आरोप
खाद्य अधिकारी प्रीति ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मरकाडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन मां शारदा महिला स्वसहायता समूह के द्वारा किया जाता है। 22 जुलाई को स्वसहायता समूह का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें पाया गया कि राशन कार्डधारकों को आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए खाद्यान्न सामग्रियों को उन्हें नहीं दिया गया। चावल 111.20 क्विंटल, शक्कर 3.59 क्विटंल और नमक 3.99 क्विटंल जिसका मूल्य 5 लाख 31 हजार 915 रुपए है, उसे स्वसहायता समूह मरकाडीह की अध्यक्ष पूर्णिमा महंत और सचिव पार्वती महंत ने धोखाधड़ी कर गबन कर लिया है। दोनों आरोपियों ने हितग्राहियों को बांटे जाने वाले राशन की ब्लैक मार्केटिंग कर दी।

रिपोर्ट पर मामला दर्ज
खाद्य अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पूर्णिमा दास महंत और पार्वती दास महंत ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Home / Raipur / भ्रष्टाचार के आरोप में अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार, खाद्यान्न की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो