scriptBreaking : मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में चली गोली, आरक्षक ने खुद को शुट कर किया सुसाइड, फैली सनसनी | Breaking : Bullet fire in minister bungalow, constable commits suicide | Patrika News
रायपुर

Breaking : मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में चली गोली, आरक्षक ने खुद को शुट कर किया सुसाइड, फैली सनसनी

Raipur Breaking : मंत्री दयाल दास बघेल के के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।

रायपुरFeb 10, 2024 / 02:20 pm

Kanakdurga jha

firing.jpg
Raipur Breaking News : रायपुर में रात के 2 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया। जब मंत्री दयाल दास बघेल के के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। (breaking news) घटना करीब 2:10 बजे की है। मृतक आरक्षक रोहित सलामे ई कंपनी 02:00 बजे ड्यूटी से उतरा था जिसके बाद उसने मंजन किया और खुद को गोली मार ली।
यह भी पढ़ें

युवाओं को सरकारी विभाग में इंटर्नशिप करने का मिला सुनहरा मौका… इंटरव्यू से होगा चयन, ऐसे करना होगा आवेदन



बताया जा रहा है की, मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस आया है। (big breaking) आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं। (raipur breaking) सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। (cg breaking) आरक्षक की डेड बॉडी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

Hindi News/ Raipur / Breaking : मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में चली गोली, आरक्षक ने खुद को शुट कर किया सुसाइड, फैली सनसनी

ट्रेंडिंग वीडियो