रायपुर

CG Cabinet Minister: मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, 30 मार्च के बाद हो सकता है ऐलान

CG Cabinet Minister: मंत्री बनने का सपना देख रहे विधायकों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। इसके अलावा साल बीत गए निगम मंडलों में नियुक्ति नहीं हुई है..

2 min read
Mar 26, 2025

CG Cabinet Minister: साय सरकार के सवा साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल और निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं हुई। राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा हो रही है कि पहली बार मंत्रिमंडल और निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि 30 मार्च के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति हो सकती है।

CG Cabinet Minister: एक साल में हो जाता था विस्तार

बता दें कि पिछली कांग्रेस और भाजपा सरकार में एक साल में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाता था और निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन साय सरकार में अभी तक नहीं हुई है। भाजपा संगठन और साय सरकार के मंत्री पहले निकाय चुनाव और बजट सत्र निपटने के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार और निगम-मंडलों में नियुक्ति की बात कहते रहे हैं, लेकिन भाजपा संगठन ने अभी तक निगम मंडलों में नियुक्ति नहीं की है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार यानी दो नए मंत्री बनाने की चर्चा भी अब ठंडे बस्ते में चली है।

बताया जाता है कि मंत्रिमंडल में विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति में देरी होने पर दावेदारों और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों तक को झेलनी पड़ रही है। क्योंकि सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव के बाद निगम-मंडलों में नियुक्ति हो जाएगी।

मंत्री बनने के सपना संजोए विधायकों का भी सब्र का बांध टूटने लगा है। अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अब कहते नजर आते हैं कि जब बनाना होगा तो बनाएंगे। वैसे भी सवा साल तो ऐसे ही निकल गए। विभाग में काम करने के लिए बचेंगे कितने साल, क्योंकि आखिरी के एक साल तो चुनाव की तैयारी में ही निकाल जाएगी।

बड़े नेता अब पल्ला झाड़ रहे

बताया जाता है कि भाजपा संगठन के बड़े नेताओं से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा निगम-मंडलों में नियुक्ति की बात पूछने पर पल्ला झाड़ने लगे हैं कि पता नहीं कब होगी। कभी दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व तो कभी मुख्यमंत्री का मामला है कहकर बात को पलट देते हैं।

अब 30 के बाद की हो रही चर्चा

भाजपा में चर्चा है कि साय सरकार में मंत्रिमंडल में विस्तार और निगम- मंडलों में नियुक्ति की चर्चा 30 मार्च के बाद की हो रही है। क्योंकि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। इसकी तैयारी में पूरा भाजपा संगठन और साय सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अफसर लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा संगठन और साय सरकार 30 के पहले निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं करेगा। वहीं साय सरकार भी दो नए मंत्री नहीं बनाएंगे, जो भी होगा 30 मार्च के बाद ही होगा।

Updated on:
26 Mar 2025 12:26 pm
Published on:
26 Mar 2025 12:21 pm
Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर