IMD Monsoon in Kerala Rainfall: केरल के 95 फीसदी इलाके पर मानसून छा गया है। वहीं अब जल्द ही इसका असर छत्तीसगढ़ में नजर (Monsoon arrives in kerala) आएगी।
IMD Monsoon in Kerala Rainfall: मानसून को लेकर आज बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जानकर बड़ी राहत मिलेगी कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (CG Weather Update) केरल के 95 फीसदी इलाके पर मानसून छा गया है। वहीं अब जल्द ही इसका असर छत्तीसगढ़ में नजर आएगी। प्री मानसून (Pree Monsoon) की शुरुआत दो दिन बाद हो सकती है।
तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून
IMD Monsoon in Kerala Rainfall: केरल में मानूसन के पहुंचने को लेकर भारतीय मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि अपडेट दिया है। (Monsoon arrives in kerala) बताया कि अब की बार मानसून बहुत धूमधड़ाके के साथ केरल पहुंचा है। अगले कुछ ही घंटों में यह कर्नाटक और तमिलनाडू पहुंच जाएगा। हवा की गति और परिस्थिति सही रही तो बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़ में कब तक पहुंचेगा मानसून
IMD Monsoon in Kerala Rainfall: रायपुर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 जून से मानसून की दस्तक हो सकती है। लेकिन मूसलाधार बारिश की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इसके पीछे सूर्य का गोचर पुनर्वसु नक्षत्र में होना और इससे बनने वाला स्त्री-पुरुष योग होगा। दरअसल, सूर्य जब 22 जून को आद्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे तभी से मानसून की शुरुआत मानी जा रही है। हालांकि, ज्योतिष बताते हैं कि इस बार इस नक्षत्र में स्त्री- योग बन रहा है जिसकी ऐसे में बारिश तो होगी लेकिन कम होगी। 6 जुलाई को जैसे ही सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। स्त्री-पुरुष योग बनेगा। इसके बाद मानसून के प्रभावी होने की उम्मीद है।
मौसम अपडेट
IMD Monsoon in Kerala Rainfall: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, संपूर्ण लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। 8 जून 2023 को आज, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी।