महापौर एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक तीन में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के मामले में कहा कि इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले पार्षद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जोन तीन में कांग्रेस का ही जोन अध्यक्ष बनना तय था, क्योंकि चार कांग्रेस और तीन भाजपा के पार्षद हैं। किस पार्षद ने कहां, कैसे गलती की है, इसकी पूरी जांच होने के बाद रिपोर्ट संगठन स्तर पर भेजी जाएगी। वहां से ही पार्षद के खिलाफ जो भी कार्रवाई करने का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने जोन सात और नौ में निर्दलीय पार्षदों से मिले सहयोग के लिए निर्दलीय पार्षदों को धन्यवाद भी दिया है। वहीं जोन तीन में भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेसी नेताओं में दबी जुबान से चर्चा है कि डॉ. प्रमोद साहू मंझे हुए और सीनियर पार्षद हैं। उस जोन में चार बार के पार्षद हैं। इसके पहले भी जोन अध्यक्ष रह चुके हैं। इसलिए एेन वक्त पर भाजपा ने प्रमोद साहू को प्रत्याशी बनाया। जबकि सारा खेल अंदर ही अंदर खेला गया और प्रमोद साहू को अध्यक्ष बनाया गया।
जोन २ – कांग्रेस से हरदीप सिंग होरा जोन ३- भाजपा से डॉ. प्रमोद साहू
जोन ४- कांग्रेस – प्रमोद दुबे- पदेन अध्यक्ष
जोन ६- कांग्रेस से – निशा देवेंद्र यादव जोन ७- कांग्रेस से- मनीराम साहू
जोन ८- कांग्रेस से घनश्याम छत्री जोन ९- कांग्रेस से प्रमोद मिश्रा
जोन १०- कांग्रेस से आकाश दीप शर्मा