scriptमछली पकडऩे सिंचाई विभाग के कर्मचारी छोड़ रहे पानी | cg news | Patrika News
रायपुर

मछली पकडऩे सिंचाई विभाग के कर्मचारी छोड़ रहे पानी

खेतों में पानी भरने से फसल काट रहे किसान परेशान

रायपुरOct 21, 2020 / 04:09 pm

Gulal Verma

मछली पकडऩे सिंचाई विभाग के कर्मचारी छोड़ रहे पानी

मछली पकडऩे सिंचाई विभाग के कर्मचारी छोड़ रहे पानी

गरियाबंद । क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल कटाई जोरों पर जारी है। ऐसे में सिंचाई विभाग द्वारा जलाशय, नहर नाली आदि से सिंचाई होने वाली पानी को बंद करवा दिया गया है। रवि फसल के लिए भविष्य में जलाशय में भरे पानी को सहेज कर रखा गया है। लेकिन, जलाशय में मछली होने की वजह से सिंचाई विभाग के कुछ कर्मचारी रात के अंधेरे में पानी छोड़ देते हैं और जाली लगाकर सवेरे मछली पकड़ते हैं। फिर पानी को दिन में बंद कर देते हैं। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं है। वहीं खेतों में पानी भरने से फसल काट रहे परेशान हैं।
फुलझर जलाशय से जानकारी मिली है कि जहां संबंधित विभाग के कुछ कर्मचारी में बिना अधिकारियों की जानकारी बगैर अपनी मर्जी से ेपानी छोड़ कर मछली पकड़ रहे हैं। जिससे फसल काट रहे किसानों को परेशानी हो रही। खेतों में पानी भर रहा है। जबकि खेतों में भी पानी की आवश्यकता नहीं है। विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से किसानों की फसल नुकसान होने की नौबत आ गई है। वहीं, बारिश से किसान पहले से ही चिंचित हैं।

ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित कर्मचारियों से बात करूंगा। बिना वजह पानी छोडऩे वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– एलडी साहू, एसडीओ, पांडुका सब डिवीजन

Home / Raipur / मछली पकडऩे सिंचाई विभाग के कर्मचारी छोड़ रहे पानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो