
congress manifesto for 2019 election- focused on farmer & youth
रायपुर. कर्ज माफी को शिगूफा बताने पर भड़की कांग्रेस ने भाजपा को पूंजिपतियों का दोस्त बताया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, संजय श्रीवास्तव के बयान से स्पष्ट हो गया कि भाजपा किसान, मजदूर और गरीब विरोधी है। यह केवल पूंजीपतियो का समर्थन करने वाला दल है। उन्होंने कहा, किसानों का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ होगा तो भाजपा परेशान क्यों हैं ?
ठाकुर ने आरोप लगाया, 15 साल से सत्ता की मलाई चाट रही भाजपा चाहती है कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा रहे। वह कर्ज से परेशान रहे और हताश होकर आत्महत्या कर ले या अपनी जमीन भाजपा समर्थित पूंजीपतियों को बेच दे। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बना दिया। सुपेबेड़ा में जलजनित बीमारी के कारण लोग राज्य छोड़कर दूसरे राज्य में जाने की अनुमति मांग रहे हैं।
स्वास्थ के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यो की तुलना में छत्तीसगढ़ शीर्ष दस में नही है। शिक्षा ,सुरक्षा, रोजगार देने में फिसड्डी साबित हुआ है। कुपोषण में देश मे अव्वल नम्बर पर है। उन्होंने कहा, कमीशनखोरी भष्ट्राचार में संलिप्त भाजपा नेताओं को सत्ता परिवर्तन के बाद जेल की चारदीवारी नजर आने लगी है। भाजपा की नींद उड़ गई है।
Published on:
25 Nov 2018 02:04 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
