25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी जंग की रंगत: आंदोलन के बाद फिर बढ़ी चुनावी सरगर्मी

शंकर नगर में सफेद रंग की भव्य इमारत राजीव भवन। अगस्त महीने की 10 तारीख से छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया मुख्यालय है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 29 Sep 2018, 4:26 PM IST

cg election 2018

chhattisgarh polls

रायपुर. शंकर नगर में सफेद रंग की भव्य इमारत राजीव भवन। अगस्त महीने की 10 तारीख से छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया मुख्यालय है। सड़क से भीतर मुड़ते ही उसकी सादगी और भव्यता आकर्षित करती है। हाल ही में बनी यह इमारत प्रदेश कांग्रेस की सभी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र है। भीतर घुसने से पहले कांग्रेस के झंडे पर छपा चिन्ह चरखा और उसके उपर महात्मा गांधी के दांडी मार्च का चित्र आपको पार्टी के इतिहास से जोड़ता है।

भीतर घुसा तो भूतल के कॉरीडोर में दो चार कार्यकर्ता आपस में बात करते मिले। पूछने पर बताया कि अध्यक्ष जी से मिलने आए हैं। सीढिय़ों से उपर पहुंचा तो महिलाओं की एक भीड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए बने कमरे में गोलमेज सम्मेलन करती दिखीं। पता चला कि वे भी प्रदेश अध्यक्ष के आने का इंतजार कर रही हैं। संचार विभाग की तरफ कुछ पत्रकार साथी आपस में चर्चा कर रहे थे। थोड़ी देर में नेताओं-कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ।

थोड़ी देर में प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया, चित्रकोट विधायक दीपक बैज और अकलतरा विधायक चुन्नीलाल साहू वहां पहुंच गए। कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनके पांव छूए। उसके तुरंत बाद भूपेश बघेल मीडिया से मुखातिब हुए। तब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल के बाहर कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ इकटठा हो चुकी थी।

बहुत से लोग तो भीतर भी आकर बैठ गए। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद भूपेश कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। सभी को आंदोलन के लिए धन्यवाद दिया। पूर्व सांसद करुणा शुक्ला उनसे मिलने पहुंची। भूपेश ने उनके पांव छूए। थोड़ी देर बातचीत के बाद वे नीचे अपने कक्ष की ओर जाने लगे। उनके बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम भी साथ हो लिया। इनमें से अधिकतर चुनाव में संभावना बनाए रखने की कोशिश में दिख रहे थे।

इधर, टिकट पर मशक्कत पूरी
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि आंदोलन के बाद आज पहली बार गहमा-गहमी बढ़ी है। उनसे पूछा, टिकट का क्या हो रहा है। कहने लगे, अब तो पार्टी को फुर्सत मिली है। यहां से जो होना था वह तो लगभग पूरा हो चुका है। टिकट की घोषणा तो दिल्ली से ही होगी। नीचे एक कार्यकर्ता मिले, कहने लगे कि इस बार कांग्रेस के पक्ष में ही माहौल है। ऐसे में पार्टी समय पर ही अपना सभी काम करेगी। बाहर निकलने के वक्त भी पार्टी दफ्तार में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिखी।