scriptचैत्र नवरात्र : ज्ञान और न्याय की देवी का पूजन आज | chaitra Navratri: worship of the goddess of wisdom and justice today | Patrika News
रायपुर

चैत्र नवरात्र : ज्ञान और न्याय की देवी का पूजन आज

इस बार नवरात्र आठ दिनों की है और आज द्वितीया और तृतीया एक ही दिन होने से ज्ञान और न्याय की देवी एक साथ पूजी जाएंगी।

रायपुरMar 22, 2015 / 01:04 pm

आशीष गुप्ता

रायपुर. इस बार नवरात्र आठ दिनों की है और आज द्वितीया और तृतीया एक ही दिन होने से ज्ञान और न्याय की देवी एक साथ पूजी जाएंगी। द्वितीया को ब्रह्मचारिणी और तृतीया को चंद्रघंटा देवी का पूजन होता है।

ब्रह्मचारिणी ज्ञान की देवी और चंद्रघंटा न्याय की देवी हैं। इस प्रकार जो भी श्रद्धालु आज मां दुर्गा के दोनों रूपों की आराधना करेगा उन्हें समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। श्रद्धालुओं को ज्ञान के साथ न्याय भी मिलेगा।

चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों में दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है। मां का यह रूप शांत, सौम्य और मोहकता का प्रतीक है। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन भक्तों के मन में शांति, सौम्यता और त्याग जगाता है।

मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।

Hindi News/ Raipur / चैत्र नवरात्र : ज्ञान और न्याय की देवी का पूजन आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो