26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यक्रम के बहाने AIDS Control Society कर रहा रुपयों का गोलमाल, चालाकी जान हो जाएंगे हैरान

ऑफिस से कार्यक्रम के भुगतान की फाइल गायब, सचिव ने कहा-कराओ एफआईआर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दो बार राशि निकालकर किया गोलमाल जांच टीम गठित, रिपोर्ट में तय होगा कौन है जिम्मेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 28 Jul 2019, 8:43 PM IST

scam

कार्यक्रम के बहाने AIDS Control Society कर रहा रुपयों का गोलमाल, चालाकी जान हो जाएंगे हैरान

रायपुर। छत्तीसगढ़ एड्स कंट्रोल सोसायटी का बड़ा गोलमाल सामने आया है।कार्यक्रम करने के नाम पर बार बार फंड का आहरण किया गया है।हैरानी की बात तो तब हो गई जब एक ही ट्रेनिंग प्रोग्राम के नाम पर दो बार लाखों रुपए का आहरण करने के मामले से जुड़े दस्तावेज ही गायब कर दिए गए। इस घोटाले का खुलासा पत्रिका ने 24 जुलाई के अंक में किया था।

लाल आतंक से बेखौफ अब आदिवासियों ने शुरू की ये पहल, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

खुलासा होते ही घोटाले के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने आपको बचाने के लिए भाग-दौड़ शुरू कर दी है। कार्यक्रम के खर्च से जुड़े दस्तावेजों के गायब होने का मामला आला अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक ने सोसायटी के परियोजना संचालक को एफआईआर कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक के नाम पर गोलमाल
सीजी सैक में लक्षित हस्तक्षेप परियोजना अंतर्गत कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक के आयोजन के लिए 1 लाख 33 हजार 905 रुपए खर्च किया गया था। 4 जनवरी को कराए गए कार्यक्रम के लिए 97 हजार 34 रुपए पंडरी स्थित एक होटल, स्टेशनरी के लिए 7500 रुपए और 29 हजार 370 रुपए खुद के नाम से चेक के जरिए भुगतान किया गया। भुगतान के लिए 16 मई 2018 को चेक क्रमांक (450893) जारी किया गया। दोबारा फिर 6 जुलाई 2018 को चेक क्रमांक (450908) के जरिए इतनी ही राशि का आहरण किया गया। यह राशि विभाग के ही 3 अधिकारियों के खाते में बराबर-बराबर (44 हजार 635 रुपए) बांट ली थी। इस तरह एक ही कार्यक्रम के 1 लाख 33 हजार 905 रुपए आहरित किया गया।

Bhima Mandavi Murder Case: श्यामगिरी घटना का होगा पर्दाफाश, अधिकारी ने आयोग को सौंपी जांच रिपोर्ट

शोकॉज नोटिस
घोटाले से जुड़े कुछ दस्तावेज आला अधिकारियों तक पहुंच गए हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घोटाले में संलिप्त तीन अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। हालांकि अधिकारियों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर फायनेंस को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।

वर्जन
सचिव ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले से जुड़ी फाइल विभाग से गायब हो गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
डॉ. आरके सहानी, परियोजना संचालक, छत्तीसगढ़ एड्स कंट्रोल सोसायटी

Click & Read More Chhattisgarh News.