26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhima Mandavi Murder Case: श्यामगिरी घटना का होगा पर्दाफाश, अधिकारी ने आयोग को सौंपी जांच रिपोर्ट

Bhima Mandavi Murder Case: सिक्कम उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री है जांच कमेटी के अध्यक्ष, रिपोर्ट के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की जांच की दिशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 28 Jul 2019, 3:52 PM IST

bhima mandavi

Bhima Mandavi Murder Case: श्यामगिरी घटना का होगा पर्दाफाश, अधिकारी ने आयोग को सौंपी जांच रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व सरकार भाजपा डगमगा गयी थी उसके बाद अप्रैल 2019 में दांतेवाड़ा में हुए आईईडी ब्लास्ट में भाजपा को अपना एक विधायक खोना किसी पहाड़ को धकेलने से कम नहीं था। दरअसल राज्य शासन द्वारा दंतेवाड़ा के श्यामगिरी घटना की जांच के लिए गठित विशेष न्यायिक जांच आयोग की बैठक रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

1 लाख रुपए नहीं लौटा पाया तो कर लिया कारोबारी का अपहरण, जमकर पीटा, फिर किया ये काम

बैठक में जांच अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पटेल ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और दस्तावेज आयोग को सौंपे। आयोग द्वारा इन दस्तावेजों और रिपोर्ट के अध्ययन के बाद आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी। आयोग ने पटेल को इस पर आगे जांच जारी रखने और महत्वपूर्ण जानकारियों से आयोग को नियमित अवगत कराने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि विगत 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा के तत्कालीन विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर श्यामगिरी मार्ग में आईईडी विस्फोट से उनकी और चार सुरक्षाकर्मियों की मृत्यु की घटना की जांच के लिए राज्य शासन ने सिक्कम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधिपति, न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री की अध्यक्षता में विशेष न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है।

राज्य के उपमहाधिवक्ता और आयोग के सलाहकार रजनीश सिंह बघेल ने बैठक में अब तक की जांच की प्रगति की अंतरिम रिपोर्ट सौंपने का आग्रह किया। आयोग के सचिव अरविन्द कुमार एक्का ने बताया कि श्यामगिरी घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति किसी भी तरह की जानकारी रखता है, वे आयोग के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या पत्र के माध्यम से जानकारी दे सकता है।

रोज मुर्गी चोरी करने आता था ये 9 फीट का अजगर, रात को सांप का ये रूप देख उड़ गया परिवार वालों का होश

आयोग का कार्यालय जगदलपुर स्थित बस्तर संभागायुक्त कार्यालय के भूतल परिसर में संचालित है। बैठक में जांच अधिकारी दिनेश्वरी नंद और निज सचिव, अध्यक्ष विशेष न्यायिक जांच आयोग के पीएस नायर भी मौजूद थे।

Bhima Mandavi Murder Case