
रोज मुर्गी चोरी करने आता था ये 9 फीट का अजगर, रात को सांप का ये रूप देख उड़ गया परिवार वालों का होश
कोंडागांव। अक्सर लोग घर में हो रहे चोरियां और बदमाश गतिविधियों को रोकने तथा बदमाशों को रेंज हाथ पकड़ने कई प्रकार के साजिश रचते हैं। ऐसा ही एक कहानी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित केशकाल में घटा है। उस घटना के बाद नगर और मोहल्ले में दहसत फ़ैल गई है।
दरअसल केशकाल नगर के बड़पारा निवासी मनीराम ध्रुव के घर दो-तीन दिनों से लगातार मुर्गियां गायब हो रही थी जिसको लेकर घर वाले परेशान थे। इसी परेशानी के जड़ को पकड़ने परिवार शुक्रवार रात्रि से छिपकर मुर्गी चोर का इंतजार कर रहे थे।
अचानक दिखा 9 फीट का अजगर
मुर्गी चोर को पकड़ने के ताक में परिवार ने जब किसी की आने की आहट सुनी वे चौकन्ने हो गए और देखने लगे। अचानक 9 फीट 3 इंच का अजगर मुर्गी पर हमला किया और खाने लगा तो घरवाले अजगर को देख दहशत में आ गए और आसपास वालों को चिल्लाने लगे।
बाद में अजगर को बाहर निकाल पकड़ लिया गया और इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया । ऐसे हालात में मुर्गी चोर अजगर को पकड़ लिया गया और केशकाल घाट के नीचे सीता नदी अभ्यारण क्षेत्र में छोड़ दिया गया। विशालकाय अजगर को देखने मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई थी ।
Published on:
27 Jul 2019, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.