
केशकाल घाट के मोड में फंसा ट्रक, लगा लंबा जाम ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh News: बस्तर के प्रवेश द्वार व राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित केशकाल घाट में मंगलवार सुबह एक बार फिर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। घाट के आठवें मोड़ पर एक ट्रक के अचानक खराब हो जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखतेकरीब 5-5 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ है। जाम की वजह से राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह घाट के आठवें मोड़ पर एक ट्रक खराब हो गया। घाट का मार्ग संकरा होने के कारण खराब ट्रक के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में छोटे-बड़े वाहनों के साथ यात्री वाहन और मालवाहक वाहन भी फंस गए। जाम की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिसकर्मी वाहनों को वन-वे कर बारी-बारी से निकालने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि घाट में पूरी तरह से यातायात बाधित न हो। हालांकि, वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण यातायात को सामान्य करने में परेशानी आ रही है।
केशकाल घाट में आए दिन वाहनों के खराब होने और तकनीकी कारणों से जाम की स्थिति बनती रहती है। घाट का रास्ता घुमावदार और कई स्थानों पर संकरा होने के कारण यहां किसी एक वाहन के खराब होने से भी लंबी दूरी तक वाहनों की कतार लग जाती है। फिलहाल पुलिस की टीम यातायात को नियंत्रित करने में लगी हुई है। खराब ट्रक को हटाए जाने के बाद ही घाट में यातायात पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
29 Sept 2026 11:51 am
Published on:
29 Sept 2026 11:29 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
