scriptथोड़ी देर में तय हो जाएगा रायपुर का महापौर किस वर्ग से होगा | Chhattisgarh Civic Polls: Mayor of Raipur seat reserved or unreserved | Patrika News
रायपुर

थोड़ी देर में तय हो जाएगा रायपुर का महापौर किस वर्ग से होगा

Chhattisgarh Civic Polls: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का अगला महापौर किस वर्ग से होगा यह बुधवार तय हो जाएगा।

रायपुरSep 18, 2019 / 11:34 am

Ashish Gupta

nagar nigam

nagar nigam raipur chhattisgarh

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का अगला महापौर किस वर्ग से होगा यह बुधवार दोपहर 1.00 बजे तक तय हो जाएगा। शहीद स्मारक भवन में महापौर की सीट का आरक्षण दोपहर 12.00 से 12.45 के बीच किया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन की ओर से आरक्षण के लिए शहीद स्मारक भवन में जरूरी व्यवस्था कर ली गई है। जनप्रतिनिधियों, मीडिया और अधिकारियों की बैठक की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा आरक्षण की जानकारी देने के लिए प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं।

ओबीसी महिला या फ्री सीट इस पर संशय
इस बार रायपुर नगर निगम में महापौर की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने की प्रबल संभावना है। अब यह देखना होगा कि सीट महिला ओबीसी होगी या फ्री होगी।

वैसे पिछले दो बार से रायपुर सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थी। पहले महिला सामान्य थी, इसके बाद सामान्य से फ्री हुई। इन दोनों से पहले ओबीसी फ्री सीट थी। उस दौरान भाजपा के महापौर सुनील सोनी चुने गए थे।

महापौरों और अध्यक्षों के लिए आरक्षण आज
छत्तीसगढ़ की 168 नगरीय निगम के महापौर और अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 18 सितंबर को होगी। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में दोपहर 12.00 बजे से 13 नगर निगम में महापौर पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया होगी।

दोपहर 1.00 से 2.00 के बीच 44 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के लिए और दोपहर 2.15 से 111 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी।

दिसंबर के अंत में 151 नगरीर निकायों में चुनाव प्रस्तावित है। वहीं वार्डो के आरक्षण के लिए कलेक्टरों को विहित प्राधिकारी अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। अब कलेक्टर मतदाता सूची के प्रथम प्रकाशन के बाद नियमानुसार आरक्षण की प्रक्रिया के लिए तिथि का निर्धारण करेंगे।

Home / Raipur / थोड़ी देर में तय हो जाएगा रायपुर का महापौर किस वर्ग से होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो