
,
बलौदा. घर के बाड़ी में खड़े हार्वेस्टर को ब्रेक करते समय एक वर्ष का बालक चक्के में ठोकर लगने से मौत हो गई। बलौदा थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहरिया के मनोज कुमार केंवट धान की फसल काटने के लिए हार्वेस्टर को लाया था। हार्वेस्टर मनोज की बाड़ी में खड़ा था। जो बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे हार्वेस्टर को रवाना करने के लिए बाड़ी की तरफ गया था। जहां मनोज कुमार का एक वर्षीय पुत्र चिराग खेलते हुए हार्वेस्टर के पास पहुच गया।
यह भी पढ़ें : टेलीग्राम एप में 2 करोड़ कमाई का लालच दे शिक्षक से 21 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार
हार्वेस्टर का चालक गाड़ी को चालू किया और पीछे करने लगा, खेलते हुए बच्चे को नहीं देख पाया और चक्के की ठोकर से सिर में गंभीर चोटें लगने से घटना स्थल में ही बच्चे की मौत हो गई। थाना बलौदा में घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। इधर बलौदा पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 304 ए का मामला दर्ज किया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Published on:
8 Dec 2022, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.