साथ ही कलेक्ट्रेट में आने वाले जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इधर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि जनता के काम को लेकर सबसे पहले प्राथमिकता दी जाए।
जानिए रायपुर के नए कलेक्टर के बारे में
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी डॉक्टर एस भारतीयदासन इससे पहले कलेक्टर सूरजपुर, कलेक्टर जांजगीर चांपा, डायरेक्टर फूड व एमडी मार्कफेड तथा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। बुधवार को रायपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंनेअधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिला कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों का जायजा लिया।
यहां कलेक्ट्रेट में जिला दंडाधिकारी न्यायालय सहित कलेक्टोरेट के रिकॉर्ड रूम, नाजिल शाखा, भू-अभिलेख शाखा, जन सामान्य शाखा, खनिज आबकारी, आदिवासी विकास सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से संपादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।