बुधवार को सबसे ज्यादा 1279 मरीज कोरबा में तो वहीं लगातार बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर चांपा जैसे छोटे जिलों में हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं, जो सरकार की परेशानियां बढ़ा रहा है। क्योंकि इन जिलों में संसाधनों की भारी कमी है।
यह भी पढ़ें
रायपुर में 17 मई तक लॉकडाउन, पांच बजे तक मिलेगी जरुरी वस्तुएं
उधर, प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन 250 से अधिक मौतें रिपोर्ट ही रही हैं। बुधवार को 253 मौतें हुईं, जिनमें 145 मरीज सिर्फ कोरोना संक्रमित थे। अब तक यह बीमारी 9738 मरीजों को निगल चुकी है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 64 मौतें रायपुर में रिपोर्ट हुईं। आंध्रप्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सीमाओं पर कोरोना जांच के आदेश दिए गए हैं।
Read More : छत्तीसगढ़ में दूसरी लहर फिर तेज, संक्रमितों की संख्या 8,00,000 पार अब एक्टिव मरीज कोरोना काल में सबसे ज्यादा-
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 129211 जा पहुंची है, जो समूचे कोरोना काल में सर्वाधिक है। इससे पहले 19 अप्रैल को सर्वाधिक आंकड़ा 129000 पहुंचा था, और वह लुढ़कता हुआ 1.18 पर जा पहुंचा था। मगर, इसमें भी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

रायपुर, दुर्ग में 1000 से कम मरीज रिपोर्ट होने शुरू- प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में अब 1000 से कम मरीज रिपोर्ट होने शुरू हो गए हैं। रायपुर में बुधवार को लंबे समय के बाद 916 मरीज मिले। जो अच्छे संकेत हैं।
————————————–
————————————–
कुल संक्रमित- 802643
एक्टिव- 129211 डिस्चार्ज- 663694
मौतें- 9738 टेस्ट- 59,847 रायपुर- 916- 145395
छत्तीसगढ़- 15157- 787486
एक्टिव- 129211 डिस्चार्ज- 663694
मौतें- 9738 टेस्ट- 59,847 रायपुर- 916- 145395
छत्तीसगढ़- 15157- 787486
यह भी पढ़ें