17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरी लहर फिर तेज : प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8,00,000 पार

corona Second wave in chhattisgarh : 24 घंटे में 15157 मरीज, 253 की मौत .
2 min read
Google source verification
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 20,952 नए मामले

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 20,952 नए मामले

रायपुर . प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जो धीमी होती दिख रही थी, उसने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब लगातार 15 हजार से अधिक मरीज रोजाना मिल रहे हैं। बुधवार को 15,157 मरीजों के रिपोर्ट होते ही संक्रमितों का आंकड़ा 8 लाख पार जा पहुंचा है, जिसका कोई अनुमान नहीं लगाया गया था।

बुधवार को सबसे ज्यादा 1279 मरीज कोरबा में तो वहीं लगातार बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जैसे छोटे जिलों में हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं, जो सरकार की परेशानियां बढ़ा रहे हैं, क्योंकि इन जिलों में संसाधनों की भारी कमी है। उधर, प्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन 250 से अधिक मौतें रिपोर्ट ही रही हैं।

READ MORE : छत्तीसगढ़ : लॉकडाउन के चलते ऋण नहीं पटाने वाले किसानों की समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग

बुधवार को 253 मौतें हुईं, जिनमें 145 मरीज सिर्फ कोरोना संक्रमित थे। अब तक यह बीमारी 9738 मरीजों को निगल चुकी है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 64 मौतें रायपुर में रिपोर्ट हुईं। आंध्रप्रदेश में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सीमाओं पर कोरोना जांच के आदेश दिए गए हैं।

अब एक्टिव मरीज सबसे ज्यादा
प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 129211 जा पहुंची है, जो समूचे कोरोनाकाल में सर्वाधिक है। इससे पहले 19 अप्रैल को सर्वाधिक आंकड़ा 129000 पहुंचा था, और वह लुढ़कता हुआ 1.18 पर जा पहुंचा था। मगर, इसमें भी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

READ MORE : मनमानी : ऑनलाइन क्लास के बावजूद निजी स्कूलों ने बढ़ाई फीस, जिम्मेदार कर रहे शिकायत का इंतजार

रायपुर-दुर्ग में 1000 से कम मरीज रिपोर्ट होने शुरू
प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले में अब 1000 से कम मरीज रिपोर्ट होने शुरू हो गए हैं। रायपुर में बुधवार को लंबे समय के बाद 916 मरीज मिले, जो अच्छे संकेत हैं।

READ MORE : रायपुर में 17 मई तक लॉकडाउन, पांच बजे तक मिलेगी जरुरी वस्तुएं