जानकारी के अनुसार, रविवार को सामान्य अवकाश रहेगा। सोमवार को महाष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश है, जबकि मंगलवार को दशहरा की छुट्टी रहेगी। लगातार तीन दिन अवकाश होने के कारण अस्पताल की नियमित ओपीडी व्यवस्था प्रभावित होगी। हालांकि, त्योहारों के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम रहती है, फिर भी मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।