दिनेश यदु@रायपुर. आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 80 हजार रूपए की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। फरियादी स्मिता मिश्र ने आयुर्वेदिक कंपनी में भर्ती का विज्ञापन पढक़र उसमें बताए गए नंबर पर फोन किया। फोन प्रमोद राउत ने उठाया और स्मिता से कहा कि नौकरी के लिए कुछ रूपए जमा करना पड़ेगा।