29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार, किस्टाराम में आईईडी लगाने का आरोप

सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले में किया गिरफ्तार आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हुए थे शहीद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 26 Dec 2020, 10:43 PM IST

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार, किस्टाराम में आईईडी लगाने का आरोप

छत्तीसगढ़ में पांच नक्सली गिरफ्तार, किस्टाराम में आईईडी लगाने का आरोप

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर किस्टाराम क्षेत्र में बारूदी सुरंग (आईईडी) लगाने का आरोप है, जिसमें पिछले दिनों हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने कांग्रेस सरकार की कोशिशों को सराहा, पुरस्कार भी देंगे
सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को 208 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब कासाराम गांव के जंगल में था, तभी तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस दल ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में मारे गए 216 नक्सली : सरकार
पुलिस दल ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम कोमराम, सोढ़ी गंगा और माड़वी देवा बताया जो जनमिलिशिया सदस्य हैं। नक्सलियों ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने अपने दो साथियों को तिंगनपल्ली गांव के पास पुलिस की टोह लेने तथा जंगल में विस्फोटक पदार्थ छिपाने के लिए भेजा है। पुलिस दल ने वहां से दो नक्सलियों माड़वी गंगा और माड़वी दुधवा को गिरफ्तार किया। नक्सलियों से कासाराम के जंगल से कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, आईईडी कंटेनर, कुकर, टिफिन, विद्युत तार और बैटरी बरामद की गई है।
[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...ये भी पढ़ें...यूके से छत्तीसगढ़ आने वाले को रहना होगा 14 दिन होम आइसोलेट