scriptकोलकाता जाने के लिए दोपहर में नहीं मिलेगी कोई भी फ्लाइट, इंडिगो ने 28 तक रद्द किया | Flight will not get in the afternoon to Kolkata | Patrika News
रायपुर

कोलकाता जाने के लिए दोपहर में नहीं मिलेगी कोई भी फ्लाइट, इंडिगो ने 28 तक रद्द किया

इसके पीछे इंडिगो ने ऑपरेशनल कारण बताया है।

रायपुरFeb 17, 2019 / 07:57 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

कोलकाता जाने के लिए दोपहर में नहीं मिलेगी कोई भी फ्लाइट, इंडिगो ने 28 तक रद्द किया

रायपुर. रायपुर से कोलकाता जाने के लिए यात्रियों को 28 फरवरी तक दोपहर में सीधी फ्लाइट की सुविधा नहीं मिल सकेगी। इंडिगो ने रायपुर से दोपहर 12 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या 6इ-716 को 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। इसके पीछे इंडिगो ने ऑपरेशनल कारण बताया है।
माना एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक इससे पहले इंडिगो ने एक दिन के लिए फ्लाइट रद्द की थी, लेकिन अब टाइम लिमिट फिर से बढ़ा दी गई है, जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। माना एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक कोलकाता जाने के लिए अब माना एयरपोर्ट से सुबह ही सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, वहीं शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर-रांची-कोलकाता पहुंचेगी। 12 दिन तक फ्लाइट रद्द करने के बाद यात्रियों को रिफंड के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। इंडिगो की कार्यालय में पूछ-परख बढ़ चुकी है।

पायलट की कमी प्रमुख वजह

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इंडिगो ने अन्य शहरों में विमान सेवाओं का विस्तार किया है, लेकिन इसके एवज में पायलट्स और कर्मचारियों की भर्ती नहीं की है। पायलट्स की भारी कमी होने की वजह होने से उड़ानें प्रभावित हो रही है। देश के भीतर इंडिगो के उड़ानों की संख्या 100 से अधिक हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो