7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा से की मुलाकात

राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashutosh Kumar

•

Updated: 7 May 2024, 7:40 PM IST

chhattisgarh news

रायपुर. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके अलावा फिल्म कलाकार और टीवी होस्ट शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी भाजपा ज्वाइन की। भाजपा नेता विनोद तावड़े ने दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा में शामिल होने के बाद शेखर सुमन और राधिका खेड़ा ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा और शेखर सुमन का भाजपा में स्वागत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों उनके साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुव्र्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है और उन्होंने खुलकर अपनी बात कही है। तावड़े ने कहा इन दोनों व्यक्तियों का भाजपा से जुडऩा पार्टी को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत ' के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अपना घर नहीं संभाल पा रही है कांग्रेस: खेड़ा
भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने सबको 'जय श्रीराम' कहते हुए कहा कि वह आज यहां मंच पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी वाली सरकार है। खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया। राधिका खेड़ा ने कहा कि मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही परंतु जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिए उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।