कई जगह पर 1.30 दिन, 2.30 दिन, 3 दिन या 5 दिन के गणेश जी स्थापित किए जाते हैं। भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार इन दिनों का निर्धारण करते हैं, लेकिन 11 दिनों का यह पर्व सर्वोत्तम माना गया है। इस वर्ष 13 सितंबर गुरुवार गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की स्थापना की जाएगी और 23 सितंबर रविवार अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया जाएगा।