28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार कार्ड को लेकर सरकार ने लोगों को दी ये बड़ी राहत, अब Free में होंगे ये काम

सरकार ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए कुछ और नई सुविधाओं को लागू किया है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 May 2018, 5:49 PM IST

Aadhar card

आधार कार्ड को लेकर सरकार ने लोगों को दी ये बड़ी राहत, अब Free में होंगे ये काम

रायपुर . सरकार ने आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए कुछ और नई सुविधाओं को लागू किया है। अक्सर लोगों को यह चिंता रहती है कि आधार कार्ड में जो नाम है व दूसरे प्रमाण पत्रों से अलग है। ऐसी स्थिति में आप समय रहते सही नहीं करवा पाएं तो वरना आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों की इस समस्या को खत्म करने के लिए फ्री में नाम, पता व जन्मतिथि सुधरवाने के लिए नई सुविधाओं को लागू किया है।

स्कूल में जरूरी है आधार कार्ड
16 जून से स्कूल खुलने के साथ ही प्रवेश के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए पालक भी चिंतित हैं। राजधानी रायपुर में 12 लोकसेवा केंद्रों के भरोसे लाखों लोगों का आधार कार्ड बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीन हकीकत पर गौर किया जाए तो एक केंद्र में सुबह से शाम तक 200 से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। किसी को नया आधार बनवाना होता है तो किसी को पुराने में नाम, जन्मतिथि, पता आदि सुधरवाना होता है। इनमें से एक केंद्र पर दिनभर में गिनती के लोगों का ही आधार बन पा रहा है। इधर राजधानी में रायपुर में नया आधार बनवाने और पुराने में फेरबदल करवाने में लोगों को पसीना छूट रहा है। 15 मिनट के काम के लिए एक से दो दिन लग रहे हैं। कई बार तो दो दिन में भी आधार नहीं बन पा रहे हैं।

बैंकों में शुरू नहीं हो सका आधार पंजीयन केंद्र
नवंबर 2017 से राजधानी के प्रमुख बैंकों में आधार कार्ड बनाए जाने की योजना थी। इसके अलावा पहले बन चुके कार्ड में नाम और अन्य त्रुटियां भी बैंकों में सुधारे जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। वहां मशीन लगाकर कर्मचारी नियुक्त किए जाने की तैयारी थी। इस बारे में बैंकों को निर्देशित भी किया गया था कि वे ब्रांचों को इन कार्यों के लिए अपडेट करें। बैंक खातों को आधार लिंक करने में हो रही देरी के चलते यह व्यवस्था किए जाने की योजना थी, ताकि आधार लिंक का कार्य जल्दी हो सके, लेकिन अब तक राजधानी के बैंकों में आधार पंजीयन केंद्र ही नहीं खुल सके हैं।

IMAGE CREDIT: Chandu Nirmalkar

नि:शुल्क बनता है आधार कार्ड
राजधानी के च्वाइस सेंटरों में आधार कार्ड बनाने के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने की शिकायत के बाद लोकसेवा केंद्रों में नि:शुल्क आधार कार्ड बनवाने योजना बनाई गई थी। छोटे-बड़े सभी कार्यों के लिए आधार की अनिवार्यता के बाद लोग च्वाइस सेंटर में 200 से 300 रुपए देकर बनवा रहे थे।

आधार केंद्रों में एक ही मशीन के होने और ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केंद्रों की स्थापना नहीं किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत लोगों को भी शहर आकर लोकसेवा केंद्रों में आधार कार्ड बनवाना पड़ रहा है। बैंकों में भी आधार बनाने के लिए पंजीयन केंद्र नहीं खोले जा सके हैं। आधार केंद्रों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक भीड़ लगी रहती है। फिर भी आधार नहीं बन पा रहे हैं, लोगों के जरूरी काम अटक रहे हैं। राजधानी में पर्याप्त आधार केंद्र नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही है।

अफसरों के मुताबिक लोकसेवा केंद्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या है। इससे आधार कार्ड, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतें आ रहीं है। इसके अलावा सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या आए दिन होती रहती है। अफसरों ने यह भी बताया कि नेट कनेक्टिविटी की परेशानी को देखते हुए लोकसेवा केंद्रों के संचालकों को भविष्य में वाइ-फाइ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। ताकि, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

पालकों को हो रही सर्वाधिक परेशानी
नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए एडमिशन से पूर्व आधार कार्ड बनवाने पालक रोजाना लोकसेवा केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं, जिन बच्चों के आधार नहीं हैं या जिनमें संशोधन किया जाना है वे काफी परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और शासकीय कामकाज में आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। हजारों लोगों के पास आधार नहीं हैं या जिनके पास हैं उनमें संशोधन होना है।

लोकसेवा केंद्रों में आधार कार्ड का पंजीयन यथावत रखने यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआइडीएआइ) को पत्र लिखा गया है। लोकसेवा केंद्रों में आधार के अलावा दूसरे काम भी किए जा रहे हैं। जनता की समस्या और शिकायत को दूर करने के लिए चिप्स लगा हुआ है।
परितोष डोनगांवकर, प्राजेक्ट हेड, लोकसेवा केंद्र