6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों का तबादला, चंदन कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, देखें सूची

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में एक बार प्रशासनिक सर्जरी हुई है। इस बार दो आईएएस अफसरों का तबादला सूची जारी की है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है..
2 min read
Google source verification
IAS TRANSFER

IAS अधिकारियों का तबादला ( File Photo Patrika )

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर दो आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी हुआ है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। इस बीच प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला सूची जारी की है। सूची में दो IAS अफसर चंदन कुमार और तीर्थराज अग्रवाल का नाम शामिल है।

IAS Transfer List: आईएएस चंदन कुमार को अतिरिक्त प्रभार

सरकार ने दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में यह निर्णय लिया गया। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं।

दूसरे आदेश में राज्य शासन ने तीर्थराज अग्रवाल, भा.प्र.से., उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल दायित्व यानी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे।