scriptनगरीय प्रशासन और श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ होम आइसोलेशन में | In Home Isolation with Dr Shiv Dahria, Minister of Civil Administratio | Patrika News
रायपुर

नगरीय प्रशासन और श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ होम आइसोलेशन में

डॉ. डहरिया राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी का सर्टिफिकेट छोडऩे दिल्ली गए थे। वहीं दिल्ली में उनकी पुत्री के विदेश से लौटने के बाद वे उसके साथ में रायपुर लौटे हैं।

रायपुरMar 20, 2020 / 11:24 pm

lalit sahu

नगरीय प्रशासन और श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ होम आइसोलेशन में

नगरीय प्रशासन और श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ होम आइसोलेशन में

रायपुर. प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया कोरोना वायरस की जारी गाईडलाइन के तहत स्वयं और उनकी पुत्री सेल्फ क्वेरेंटाईन में रखकर कोरोना वायरस के मद्देनजर समझदारी का परिचय दिया है। गौरतलब है कि डॉ. डहरिया राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी का सर्टिफिकेट छोडऩे दिल्ली गए थे। वहीं दिल्ली में उनकी पुत्री के विदेश से लौटने के बाद वे उसके साथ में रायपुर लौटे हैं। उनकी पुत्री का दिल्ली/ रायपुर में थर्मल स्क्रिनिंग की गई है, जिसमें किसी भी प्रकार के लक्षण परिलक्षित नहीं हुए है फिर भी सावधानी रखते हुए मंत्री डॉ. डहरिया अपनी पुत्री के साथ सेल्फ क्वेरेंटाईन पर चले गए हैं।
ज्ञात हो कि
1. लंदन एयरपोर्ट में सम्पूर्ण जांच के बाद हवाई यात्रा का परमिशन दिया गया था
2. दिल्ली एयरपोर्ट में उतरने के बाद सम्पूर्ण जांच की गई जिसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई ।
3. चिकित्सकों/विशेषज्ञों की सलाह पर होम आइसोलेशन दी गई है।
4. होम आइसोलेशन के लिए मेरे निवास के पृथक फ़लोर में पृथक कमरे का इंतज़ाम किया गया है ।
5. होम आइसोलेशन कक्ष का निरीक्षण योग्य चिकित्सक के द्वारा करवाया गया है, उनके द्वारा ओके मिलने के पश्चात ही बिटिया को वहां शिफ़्ट किया जा रहा है।
6. होम आइसोलेशेन के दौरान योग्य चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।
7. हमने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग से नही छिपाई है। सम्पूर्ण जानकारी देते हुए योग्य स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है।
8. समय-समय पर सभी जानकारी कलेक्टर रायपुर व स्वास्थ्य अधिकारी को दी जा रही है तथा डीन एम्स पल्मोनरी विभाग से भी चर्चा कर निर्देश लिया गया है।
9. मैंने भी सुरक्षा को ध्यान रखते हुए परिवार के साथ सेल्फ क्वेरेंटाइन में समय (14 दिन) आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया है।

Home / Raipur / नगरीय प्रशासन और श्रममंत्री डॉ. शिव डहरिया पुत्री के साथ होम आइसोलेशन में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो