रिपोर्ट के अनुसार, 2007 से 2015 के बीच आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, मणिपुर में एचआईवी प्रभावित वयस्कों की संख्या 50 फीसदी तक घटी है, अन्य राज्यों में भी एचआईवी प्रभावित वयस्कों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, त्रिपुरा और उत्तरप्रदेश में एचआईवी प्रभावितों की संख्या बढ़ी है।