खबरों के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस के विमान में यात्रा कर रहे 47 वर्षीय यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों ने यात्री का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ में आगामी 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट
दरअसल, हैदराबाद से रांची जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से अपने समय पर रवाना हुई। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसी विमान से यात्रा कर रहे 47 वर्षीय यात्री महेन्द्र रवानी को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसके शरीर से पसीना निकलने लगा। यात्री ने विमान के स्टाफ को तुरंत तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया। यात्री की तबीयत बिगड़ते देख पायलट ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट पर डॉक्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा।
RTI लगाने में महिलाएं सबसे आगे, इस विभाग के खिलाफ आईं सर्वाधिक शिकायतें
विमान की लैंडिंग से पहले डॉक्टरों की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद थी। डॉक्टरों ने यात्री का प्राथमिक इलाज कर उसे दूसरे अस्पताल के रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यात्री पीलिया की बीमारी से ग्रसित था और इलाज के लिए रांची जा रहा था।Indigo Flight Makes emergency landing